सीरिया को लेकर अमेरिकी मीडिया के दुष्प्रचार और बेबुनियाद अफवाहों का खंडन करते हुए ईरान विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया के दमिश्क़ में ईरान का दूतावास अपना काम जारी रखे हुए है।
अहले बैत समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि यह दावे सच नहीं हैं और ईरानी दूतावास अभी भी सक्रिय है और अपनी सामान्य गतिविधियाँ जारी रखे है।
इससे पहले, न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान ने दमिश्क में ईरानी दूतावास को खाली करते हुए अपने राजनयिक बलों को वापस बुला लिया है और उन्हें लेबनान ले गया है।